अमरोहा, अप्रैल 13 -- हसनपुर, संवाददाता। राशन को लेकर क्षेत्र के गांव अगरौला कला में विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राशन डीलर व उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी सुशीला पत्नी विनोद जाटव का कहना है कि वह बीती 10 अप्रैल को गांव के राशन डीलर विजय पुत्र डालचंद के घर राशन लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान राशन डीलर ने बुरी नीयत से कमरे में बुला लिया। किसी तरह पीड़िता कमरे से बाहर निकल कर आई और फोन कर पति को मौके पर बुला लिया। पति ने इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की तो उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। लाठी डंडों व लात-घूसों की पिटाई से विनोद व सुशीला घायल हो गए। सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंच गई। आरोप...