शाहजहांपुर, मई 2 -- पुवायां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिलैया में उचित दर विक्रेता पर लाभार्थियों को जबरन अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों से मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, साबुन और निरमा खरीदने का दबाव बनाया जाता है। शिकायत करते हुए मुनीश कुमार ने बताया कि जो लाभार्थी यह अतिरिक्त सामान नहीं लेते, उन्हें या तो राशन कम दिया जाता है या बार-बार टाल दिया जाता है। इस कारण गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों का आरोप,डीलर कम देता है राशन उनका कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इस तरह की जबरन वसूली पूरी त...