जहानाबाद, फरवरी 28 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति के बैठक हुई। जिसमें सभी सदस्यों से राशन के उठाव वितरण एवं किसी प्रकार की कोई शिकायत पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सभी गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया कि राशन के उठाव एवं वितरण में किसी प्रकार की स्थिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया कि राशन वजन करके डीलर को देना सुनिश्चित करेंगे साथ ही डीलर राशन वजन करके लाभुक को देंगे। डीलर के यहां राशन समय से पहुंचे इसका ध्यान रखें। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राशन वितरण में कहीं से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। शिकाय...