बदायूं, जनवरी 29 -- मूसाझाग, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रिजौली में सरकारी राशन की दुकान बनने के लिए सरकार ने मंजूरी दी और लेखपाल से सरकारी जमीन का प्रस्ताव करने का आदेश दिया। जिस पर लेखपाल ने मॉडल दुकान बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर दी। बुधवार को मॉडल दुकान बना रहे ठेकेदार गांव पहुंचे और लेखपाल के द्वारा चिह्नित की गई जमीन पर नींव खुदवाने लगे। यह देखकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामा करने वाले ग्रामीण यशवीर, हरीश पाल, चोबसिंह, शनि यादव, राम बहादुर, भगवान दास, झामलाल, सत्यवीर, योगराज, माखनलाल, सेवाराम, ओम सिंह, ब्रह्मानंद, राजवीर, नरेंद्र, भारत सिंह आदि ने बताया कि लेखपाल ने राशन की दुकान बनाने के लिए ग्राम प्रधान की मिली भगत से होलिका दहन की जगह पर जमीन नाप दी है। अगर यहां पर दुकान बन जाएगी तो होलिका दहन की जगह नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.