राशन की दुकान में 184 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न गायब, विक्रेता पर मुकदमा
संभल, सितम्बर 1 -- धनारी, संवाददाता। राशन वितरण व्यवस्था में बड़ी अनियमितता सामने आई है। धनारी पट्टी लाल सिंह स्थित उचित दर दुकान के औचक निरीक्षण में ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में भारी अंतर मिला। रिकॉर्ड में 184.34 क्विंटल से अधिक गेहूं, चावल, बाजरा और चीनी का स्टॉक दर्ज था, जबकि निरीक्षण के दौरान दुकान में एक भी बोरा खाद्यान्न नहीं मिला। कार्डधारकों ने भी कई माह से राशन नहीं मिलने और निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिए जाने की शिकायत की। मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर उचित दर विक्रेता महेश कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्ति निरीक्षक गुन्नौर संजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त को खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में संबंधित दुकान पर महज 18.59 प्रतिशत वितरण पाया गया था। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.