हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम अगोलपुर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को अगोलपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके 24 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार ने सोमवार की रात राशन गल्ला की दुकान में फांसी लगा ली। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर फौती सूचना दर्ज कर ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। उसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.