अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़। उप जिलाधिकारी कोल महिमा राजपूत ने बताया कि विकास खण्ड अकराबाद के गांव नगला केसिया एवं बहादुरपुर में राशन की दुकानों का आवंटन विवाद के कारण नहीं हो पाया है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में अब चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रणाली के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी महिमा ने बताया कि ग्राम पंचायत नंगला केसिया में "अनारक्षित श्रेणी" और बहादुरपुर ग्राम पंचायत में "अन्य पिछड़ा वर्ग महिला" श्रेणी के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं के चयन के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से उप जिलाधिकारी, तहसील कोल, अलीगढ़ को प्रेषित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- उचित दर विक्रेताओं के चयन को आवेदन आमंत्रित निर्धारित तिथि 15 मई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.