राशन की दुकान की जांच को पहुंची टीम
बदायूं, अप्रैल 2 -- हत्यारोपी की मां किरन देवी के राशन कोटा को निलंबित किये जाने और नोटिस जारी होने के बाद पूर्ति विभाग ने अपनी जांच तेज कर दी है। पूर्ति विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में स्टाक कम मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमित को फाइल डीएम के पास भेजी गई है। अनुमित मिलने के बाद हत्यारोपी की मां के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा। एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम राशन कोटा था। जिसे घटना के बाद निलंबित किया गया था। इसी मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस जारी किये थे। राशन का स्टॉक कम मिलने की बात सामने आई थी। इसकी मामले की जांच को टीम सैजनी पहुंचे और जांच पड़ताल की। पूर्ति विभाग द्वारा जारी किये गये नोटिस के जवाब अभी नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.