लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कोटेदारों (राशन दुकानदारों) को सीधी जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को इंदिरा नगर के एक होटल में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों और कोटेदारों के साथ हुई बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड और मतदाता पंजीकरण अभियान को घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनाई। विधायक ने निर्देश दिए कि राशन की दुकानें केवल अनाज वितरण तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का केंद्र बनें। उन्होंने कोटेदारों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के पात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमंद परिवार 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना से वंचित न रहे। जिन पात्र लोगों के कार्ड नहीं बने हैं, उनकी सूची तैयार कर शिविरों के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.