गुमला, जून 6 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को बीडीओ अरुण कुमार सिंह और एमओ अंशुल टोप्पो की अगुवाई में स्वंय सहायता समूहों के प्रतिनिधियों और राशन डीलर राधेश्याम सिंह के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत27 मई को भरनो-चट्टी मुख्य मार्ग पर बाझियाटोली गांव के समीप बड़ी संख्या में चना दाल के खाली पैकेट मिलने के मामले पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- राशन में गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांगघटना का विवरण सड़क किनारे 40 से 50 खाली पैकेट पड़े होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एमओ को दी थी। इसके बाद एमओ अंशुल टोप्पो ने नजदीकी राशन दुकान पहुंचकर कार्डधारियों से पूछताछ की तथा स्टॉक पंजी की जांच की थी। मामले को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।जिला प्रशासन क...