राशन की कालाबाजारी पर दो कोटेदारों के खिलाफ केस दर्ज
आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताओं और राशन की कालाबाजारी पर अहरौला के भटौली और मेहनगर के पलिया सोफीगंज के उचित दर विक्रेताओं के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। डीएम के निर्देश पर की गई जांच में दोनों कोटेदारों द्वारा सरकारी खाद्यान्न का गबन एवं कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि अहरौला ब्लाक के भटौली स्थित उचित दर दुकान संचालक रामप्रीत यादव की जांच पूर्ति निरीक्षक द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क वितरण के लिए आवंटित खाद्यान्न में से 20.94 क्विंटल गेहूं तथा 63.51 क्विंटल चावल का वितरण न कर उसकी कालाबाजारी कर दी गई। यह भी पढ़ें- राशन डीलर ने 82 कुंतल राशन की कर डाली कालाबाजारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.