बदायूं, जून 21 -- तहसील क्षेत्र में मिड्डे मील की कथित कालाबाजारी की शिकायत आने के बाद एसडीएम हरकत में आ गए। एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में विद्यालय का 10 कट्टे राशन एक सार्वजनिक स्थान पर रखा हुआ पाया गया। शनिवार को यह मामला तब सामने आया जब किसी व्यक्ति ने गांव के विद्यालय का राशन एक सार्वजनिक बैठक में रखे होने का वीडियो बनाकर दातागंज एसडीएम को भेजा। एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। जांच में पता चला कि विद्यालय का 10 कट्टा राशन एक सार्वजनिक बैठक में रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...