घाटशिला, मार्च 20 -- पोटका, संवाददाता। जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अली ने राशन कालाबाजारी के आरोप में पोटका प्रखंड की ग्वालकाटा पंचायत के गोड़ग्राम-साशनघुटु गांव की जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा का लाइसेंस रद्द कर दिया है। मिकी के खिलाफ कार्डधारकों ने प्रखंड मुख्यालय में बीते दिन आंदोलन कर अंत्योदय, एवाई व ग्रीन कार्डधारकों का राशन नवंबर व दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का अनाज नहीं देने की शिकायत की थी। लगातार आंदोलन से जिला आपूर्ति अधिकारी व सीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा आरोप की जांच की गयी, जिसमें सही पाया।पहले दुकानदार को आरोप का पक्ष रखने को शोकॉज किया, इसके बाद अनुज्ञप्ति को निलंबित किया गया और दुकानदार द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अंत में लाइसेंस रद्द कर दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो प्रखंड...