गिरडीह, मई 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के डोरंडा पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ में सरकारी राशन कालाबाजारी मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) श्रीकांत रजवार द्वारा घोड़थम्भा ओपी में आवेदन देकर गौसिया स्वयं सहायता समूह के संचालक नूर मोहम्मद एवं ऑटो चालक रविन्द्र राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बुधवार देर रात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक ऑटो से करीब 20 बोरा पीडीएस चावल बरामद किया था। जांच के दौरान बरामद चावल का वजन लगभग 9.5 क्विंटल पाया गया। मौके पर मौजूद ऑटो चालक रविन्द्र राय ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि उक्त चावल लहरियाटांड़ स्थित पीडीएस डीलर नूर मोहम्मद से लिया गया था। यह भी पढ़ें- अनियमितता पर राशन डीलर की दुकान सस्पेंड इस मामले क...