राशन कालाबाजारी मामले में कार्रवाई की मांग
गढ़वा, मई 12 -- डंडई। आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने से नाराज प्रखंड के आदिम जनजाति परिवार के लोगों ने मंगलवार को पुनः बीडीओ को आवेदन दिया है। भारतीय आदिम जनजाति परिषद के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कोरवा सहित अन्य आवेदन में उक्त लोगों ने कहा है कि डाकिया योजना का 121 बोरा चावल कालाबाजारी की नीयत से डंडई के एक जनप्रतिनिधि के घर पर रखा गया था। मामले में कार्रवाई को लेकर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था । उसी दौरान बिचौलिया पर कार्रवाई करने, खाद्यान्न परिवहन कार्य से बिचौलिया के वाहन को विमुक्त करने से लेकर निगरानी कमिटी बनाने तक के मामलों पर कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया गया था। उसके बाद भी अबतक कार्रवाई नहीं हुई। बिचौलिया और पदाधिकारियों के साठगांठ से तीन माह का खाद्यान्न कालाबाजारी कर दिया गया है। मामले में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.