शामली, मार्च 24 -- शामली। तहसील क्षेत्र के गांव चंदेनामाल के ग्रामीणों ने राशन कार्ड कटने की समस्या को लेकर एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के गांव के एक दर्जन से अधिक पात्र लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि जिन लोगों ने राशन वितरण में घटतौली का विरोध किया और अंत्योदय कार्ड धारकों को कम राशन दिए जाने पर आवाज उठाई, उन्हीं के राशन कार्ड काट दिए गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गांव की राशन कार्ड सूची में करीब 150 से 200 फर्जी यूनिट जोड़े गए हैं, जिससे वास्तविक पात्र लाभार्थियों क...