औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- मदनपुर प्रखंड में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को जनवितरण प्रणाली की दुकानों से मुफ्त चावल व गेहूं उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर गरीब, मजदूर और मध्यवर्गीय परिवारों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे कई जरूरतमंद परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं और राशन कार्डधारी कभी जनवितरण दुकानों तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पंस सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में डीएम को आवेदन देकर विरोध जताया है। यह भी पढ़ें- 12 लाख नाम कट गए, 18 लाख और कटेंगे; बिहार में राशन कार्ड की लिस्ट से किन्हें किया जा रहा बाहर उन्होंने मांग की है कि जिन गरीब, मजदूर और मध्यवर्गीय परिवा...