राशन कार्ड सर्वे के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी से किया इनकार
रुडकी, सितम्बर 17 -- रुड़की, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड के सर्वे में ड्यूटी लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं ने निदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि राशन कार्ड सर्वे तथा अन्य कार्यों में ड्यूटी न लगााई जाए। संगठन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से जनगणना, एसएआर, मतदाता सूची में सुधार, टीकाकरण आदि कार्यों में ड्यूटी लगाई जा रही है। कहा कि कई बार इन कार्यों के लिए उन्हें लिखित आदेश भी नहीं मिलता और न ही अतिरिक्त कार्य के लिए कोई मानदेय दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.