पिथौरागढ़, फरवरी 27 -- पिथौरागढ़। सीमांत में आगामी सात मार्च तक राशन कार्ड से लेकर नई दुकान से संबंधित कोई काम नहीं होगा। शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में माइर्गेट किया जाना है। इस कारण आरसीएमएस पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य बाधित रहेंगे। बताया कि इस प्रकिया में राशन वितरण में कोई व्यवधान नहीं होगा। राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.