चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत जिले में राशन कार्ड संबंधी कार्य अस्थाई रूप से स्थगित कर दिए गए हैं। पोर्टल के डाटा को माइग्रेट करने के चलते ये नौबत आई है। अब राशन कार्ड संबंधी कार्य आठ मार्च से होंगे। चम्पावत में राशन कार्ड और इससे संबंधित सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वर्तमान में राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। भारत सरकार ने स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत पूरे देश में सभी राज्यों के लिए एकीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आरसीएमएस पोर्टल के डाटा को यूआरसीएमएस पोर्टल में डाला जा रहा है। इस वजह से आरसीएमएस पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य आगामी सात मार्च तक बाधित रहेंगे। --
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.