हरिद्वार, फरवरी 26 -- जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में गुरुवार को तकनीकी सुधार कार्यों के चलते लोगों के राशन कार्ड से संबंधित काम अधूरे रहे। आगामी सात मार्च तक समस्या बनी रहेगी। सुधार काम पूरा होने के बाद सभी सेवाएं दोबारा चालू हो सकेगी। गुरुवार को डीएसओ मुकेश पाल ने बताया कि कार्यालय में तकनीकी सुधार कार्य चल रहा है। इस वजह से राशन कार्ड से जुड़े सेवाएं जैसे नया राशन कार्ड बनवाना, नाम जोड़ना या कटवाना, कार्ड ट्रांसफर सहित अन्य सेवाएं आगामी 7 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगी। सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद सभी सेवाएं पूर्ववत शुरू कर दी जाएंगी। बताया कि गुरुवार को भी सभी सेवाएं बाधित रही। वहीं डीएसओ ने लोगों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.