बक्सर, मार्च 23 -- पेज पांच के लिए ----- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। सात निश्चय तीन के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान जीवन आसान के तहत सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 28 फरियादी पहुंचे। जिसमें 26 राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया है। जबकि दो लोगों ने जमीन विवाद के निपटारे को लेकर गुहार लगाई। जनता दरबार में एसडीओ राकेश कुमार ने लोगों की फरियाद को गंभीरता से सुना और सभी को भरोसा दिलाया कि आवेदनों पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज टोला के अमन कुमार ओझा ने जमीन के सीमांकन को लेकर स्थानीय प्रशासन को आवेदन दिया है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन के नहीं पहुंचने के कारण सीमांकन लटका हुआ है। वहीं सिमरी प्रखंड के सूचित के डेरा निवासी शिवपारस यादव ने गुहार लगाई कि पुश्तैनी जमीन में अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.