गया, अप्रैल 21 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने मंगलवार को गया शहर स्थित बागेश्वरी मंदिर एवं डेल्हा संस्कृत महाविद्यालय के समीप वार्ड संख्या 1 से 6 के लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा पर सरकार का विशेष जोर की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। कोई पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राशन कार्ड मिलने से लाभुकों को सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे। कार्यक्रम में पप्पू चंद्रवंशी, शंभू याद...