बक्सर, मार्च 20 -- फोटो डुमरांव।सात निश्चय तीन के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान जीवन आसान के तहत शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार में एसडीओ राकेश कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में कुल 19 फरियादी पहुंचे थे। जिसमें सभी राशन कार्ड बनाने का आवेदन लेकर आए थे। इसमें कई लोग ऐसे थे,जो अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर राशन कार्ड बनवाना चाहते थे। इस दौरान एसडीओ ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि आवेदनों पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.