राशन कार्ड बनवाने के बहाने करा लिया भूमि का बैनामा
गौरीगंज, जून 29 -- कमरौली। संवाददाता थाना क्षेत्र के कठौरा निवासी साहबलाल पुत्र भगोले ने कुछ लोगों पर राशन कार्ड बनवाने के बहाने धोखे से बेशकीमती भूमि का बैनामा करवा लेने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है।पीड़ित साहबलाल के मुताबिक रोड नंबर एक कठौरा में चाट की दुकान लगाने वाले जमुवारी जगदीशपुर निवासी निखिल कुमार से उसने राशन कार्ड बनवाने के बारे में जानकारी किया तो उसने कहा कि वह साथ में चलकर राशन कार्ड बनवा देगा। आरोप है कि बीते 3 जून को निखिल अपने साथी साहबलाल पुत्र बुधराम निवासी पूरे हैदर अली कठौरा के साथ गाड़ी लेकर आया और उसे लेकर मुसाफिरखाना तहसील आया। रास्ते में उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपियों ने उसके नशे की हालत का फायदा उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.