महाराजगंज, फरवरी 17 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में 10 माह से राशन कार्ड का काम बंद है, नगर में राशन कार्ड का सत्यापन न होने से तमाम पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। कटे हुए नाम भी नहीं जुड़ रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में बने कार्डों का सत्यापन कराकर अपात्रों का कार्ड निरस्त कर उनकी जगह पर पात्र लाभार्थियों का नया राशन कार्ड बनाने व छूटे हुए नाम को जोड़ने का निर्देश दिया जाय। इनका यह भी कहना है कि जिले में जितने भी अंत्योदय राशन कार्ड बने हैं, उनका सत्यापन कराकर अपात्र व...