राशन कार्ड पर नया सिस्टम: अब आवेदन से पहले ही होगी पात्रता की पूरी पड़ताल
गिरडीह, अगस्त 27 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड में राशन कार्ड बनवाना अब पहले की तुलना में अधिक जवाबदेही और सत्यापन वाली प्रक्रिया होगी। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली में नए प्रावधान लागू किए हैं। इसका सीधा मतलब है कि अब सिर्फ आवेदन और दस्तावेज जमा करने से राशन कार्ड बनना आसान नहीं होगा। आवेदन के समय ही यह जांचने की कोशिश की जाएगी कि परिवार वास्तव में सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र है या नहीं। आवेदन के साथ घर की तस्वीर अपलोड करना जरूरी
नई व्यवस्था के तहत आवेदन प्रक्रिया नई व्यवस्था में राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवेदक को अपने घर की तस्वीर अपलोड करनी होगी। पक्के मकान की स्थिति, उसमें बने कमरों की संख्या और परिवार की आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी। आवेदक को अपनी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.