मिर्जापुर, मार्च 23 -- चुनार। सीखड़ विकास खंड के लरछूट गांव की महिलाओं ने आपूर्ति विभाग पर गलत तरीके से राशन कार्ड निरस्त करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। पूजा देवी और प्रतिमा मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिना सूचना और गलत तथ्यों के आधार पर उनके पात्र गृहस्थी राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए। पूजा देवी ने बताया कि उनके चार यूनिट के कार्ड को पांच एकड़ भूमि दिखाकर काट दिया गया, जबकि उनके परिवार के पास मात्र 12 विश्वा जमीन है। प्रतिमा मिश्रा ने कहा कि उनके छह यूनिट के राशन कार्ड को भी 22 फरवरी को बिना नोटिस निरस्त कर दिया गया। ग्रामीण मालती देवी का भी राशन कार्ड निरस्त होने का आरोप है। सभी ने एसडीएम से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हि...