नैनीताल, जनवरी 31 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में न्याय पंचायत रामगढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समस्याएं दर्ज कराईं। राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे पूर्व गुरुवार को न्याय पंचायत प्यूड़ा और शुक्रवार को न्याय पंचायत नथुआखान में भी शिविर आयोजित किए गए। जिनमें विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नथुआखान में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाए। दर्जाधारी शांति मेहरा ने कहा कि शिविरों के माध्यम से जनता की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.