पटना, अगस्त 19 -- राज्यभर में एक माह तक चले विशेष अभियान में सबसे अधिक एक लाख 12 हजार परिवार के राशन कार्ड के योग्य आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, सबसे कम जहानाबाद में 2721, बक्सर में 2774 आवेदन सही पाए गए हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जिलावार लक्ष्य तय कर राशन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान कई जिलों में लक्ष्य से अधिक तो कइयों में कम आवेदन सही पाए गए हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का निर्देश है कि शीघ्र सभी आवेदनों का निष्पादन करते हुए राशन कार्ड निर्गत करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस योजना से आठ करोड़ 71 लाख लोगों को जोड़ना है। इनमें आठ करोड़ 24 लाख लोगों को इसकी सुविधा मिल रही है। इसके अनुसार करीब 47 लाख लोगों के लिए 11 लाख चार हजार राशन कार्ड बनाने का निर्देश जिलों को दिया गया था। हालांकि,...