मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में गुरुवार को 639 आवेदन पड़े। इसमें सबसे अधिक 472 लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किए। सभी विभाग के काउंटरों पर आवेदकों ने कतारबद्ध होकर आवेदन जमा किया। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि दहिला पटशर्मा, लोमा व बाघाखाल पंचायत के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 639 आवेदन जमा किए हैं। राशन कार्ड के लिए कुल 472, मनरेगा से जुड़े 25, श्रम विभाग से 27, राजस्व व भूमि सुधार से संबंधित 18 एवं विद्युत विभाग से संबंधित सबसे कम 2 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.