राशन कार्ड के लिए सूर्यपुरा में लक्ष्य से अधिक मिले आवेदन
सासाराम, अगस्त 5 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। नए राशन कार्ड बनाने को लेकर चलाए गए अभियान के तहत प्रखंड में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सरकार के निर्देश पर गरीब और राशन कार्ड से वंचित लोगों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पांच अगस्त तक पूरी की गई। आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड को कुल 571 आवेदन लेने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि अंतिम तिथि तक 825 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बताया कि प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर जांच की जाएगी। इसके बाद पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दावथ प्रखंड में भी लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। दावथ के एमओ मो. एहसान ने बताया कि प्रखंड में कुल 1255 आवेदन मिले हैं। आवेदनों की जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड जारी किया जाएगा। कहा सरकार की ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.