खगडि़या, अगस्त 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता राशन कार्ड से वंचित परिवारों के कार्ड बनाए जाने के लिए विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में लक्ष्य से अधिक लोगों ने आवेदन किया। बताया जा रहा है कि खगड़िया जिला में 31 हजार 172 लोगों केराशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरूद्ध जिले के लगभग 37 हजार लोगों ने अपना आवेदन राशन कार्ड बनाने के लिए किया गया। आवेदन जमा लेने के बाद कराए गए जांच के बाद लगभग दो हजार आवेदकों के आवेदनों को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शेष लगभग 35 हजार आवेदनों का ऑन लाईन इंट्री विभाग द्वारा अभियान चलाकर किया जा रहा है। अब तक 23 हजार से अधिक आवेदनों की इंट्री हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आवेदनों के इंट्री होने के बाद विहित प्रक्रिया के बाद राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा और इसके बाद लाभार्थियों के बीच अभि...