राशन कार्ड के लिए चार दलों ने किया प्रदर्शन
कोडरमा, अगस्त 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरीबों को राशन कार्ड से वंचित करने समेत विभिन्न जन मुद्दों को लेकर शनिवार को सीपीआई (एम), सीपीआई, सीपीआई (एमएल) और आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पहले चारों दलों के कार्यकर्ता रैली के रूप में गगनभेदी नारे लगाते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां रैली सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता सीपीएम नेता असीम सरकार ने की। रैली का नेतृत्व सीपीएम के असीम सरकार, सीपीआई के महादेव राम, माले के मो. इब्राहीम और आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव ने किया। सभा को असीम सरकार, महादेव राम, राजेंद्र मेहता, मो. इब्राहीम, अर्जुन यादव, देवंतती देवी, दामोदर यादव, प्रेम प्रकाश, वीरेंद्र यादव, विजय पासवान, सुखदेव पांडेय, अशोक यादव, संदीप कुमार, राजेंद्र रजक समेत अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.