दुमका, जून 15 -- मसलिया, प्रतिनिधि। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने एवं फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने ई केवाईसी को अनिवार्ज कर दिया है। अब ई -केवाईसी प्रक्रिया पूरी किए बिना किसी भी आवेदक का नया राशन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नये राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड ,राशन कार्ड आवेदन से लिंक होना आवश्यक है। इसके साथ ही पहचान सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। ई- केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी डीलरों के ई-पोस मशीन में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। सभी राशन कार्डधारी अपने नजदीकी डीलर के पास...