रांची, सितम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार से निष्क्रिय राशन कार्ड व दोहरे लाभार्थियों की स्वतः पहचान एवं निष्क्रियकरण की व्यवस्था लागू होगी। इससे पहले विभाग ने 10 सितंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी लाभार्थियों को बताया था कि जिन राशन कार्डों पर पिछले छह माह से कोई राशन नहीं उठाया गया है, उन्हें प्रत्येक माह की 21 तारीख को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद अगले माह की एक तारीख को ऐसे कार्ड स्वतः निष्क्रिय हो जाएंगे। इसी प्रक्रिया के तहत एक अक्तूबर से यह व्यवस्था शुरू हो रही है। सत्यापन के लिए तीन माह का समय

निष्क्रिय राशन कार्डधारकों के लिए जानकारी विभाग ने बताया है कि निष्क्रिय राशन कार्डधारकों को तीन माह (1 जनवरी 2027) में ई-केवाईसी व सत्यापन कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर राशन कार्ड स्थायी रूप से रद...