राशन कार्ड केवाईसी की समय सीमा बढ़ाने की मांग
रुडकी, जून 3 -- झबरेड़ा, संवाददाता। राशन कार्डों की केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा 31 मई को समाप्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री से अवधि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में राशन कार्ड धारकों की केवाईसी नहीं हो सकी है। कस्बा एवं क्षेत्र के राहुल कुमार, यशवीर सिंह, रामकृष्ण चौधरी, बिरम सिंह, ममता देवी, पूनम देवी, शशि देवी, मेनका सैनी, सुलेमान मलिक, शमशाद और शमशेर सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा राशन कार्डों की केवाईसी के लिए 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.