राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई तो होगा निष्क्रिय
हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिले के 27 फीसदी राशन कार्ड धारकों ने ऑनलाइन सत्यापन नहीं कराया है। यह उपभोक्ता अपनी ई केवाईसी कराने नहीं पहुंच रहे है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने उपभोक्ताओं से जुलाई में अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने की अपील की। सत्यापन नहीं करने पर राशनकार्ड और कार्ड में दर्ज यूनिट को विभागीय पोर्टल पर अस्थाई रूप से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राशन कार्ड में दर्ज यूनिटों की केवाईसी कर रहा है। जिले में 73 फीसदी राशन कार्डों की ई केवाईसी पूरी हो चुकी है। विभाग तीन लाख 36 हजार राशन कार्डों का सत्यापन कर चुका है। लेकिन 27 फीसदी करीब एक लाख 24 हजार राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है। ई केवाईसी के लिए उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.