राशन कार्ड कटने पर महिला ने लगाया मिलीभगत का आरोप
औरैया, मई 20 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरों विकास खंड सहार निवासी निराश्रित अनीता देवी ने राशन डीलर और पूर्ति विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर उनका अंत्योदय राशन कार्ड कटवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार ने बताया कि उनका अंत्योदय राशन कार्ड संख्या 216220275949 संचालित था और वह नियमित रूप से राशन प्राप्त कर रही थीं। आरोप है कि गांव के कोटा डीलर मीरा देवी के पति एवं ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी विनोद कुमार ने चुनाव के दौरान उनसे वोट देने और राशन उसी दुकान से लेने का दबाव बनाया था। पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने प्रधानमंत्री की नीति का हवाला देते हुए अपनी सुविधा अनुसार राशन लेने की बात कही और 35 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.