अमरोहा, जून 11 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुमित कुमार नागर ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। जिले में बड़ी संख्या में राशन कार्ड कटने पर नाराजगी जताई। कहा कि पात्र परिवारों के राशन कार्ड निरस्त होने से गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पात्र लोगों के राशन कार्ड बहाल करने की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान रणवीर यादव, संजय प्रजापति, सुरेंद्र सैनी, जसवंत सैनी, रामपाल सिंह, अतुल नागर, डॉ.यतन कटारिया, राजेश सैनी, योगेंद्र, श्रीओम, राजेश नागर, फूल सिंह, अशोक, जय सिंह, ऊदल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राश...