गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय में गुरुवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें आठ शिकायतें सामने आईं। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राशन कार्ड और पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी व जमीन पंजीकरण, बिजली संबंधी मामले, शहरी निकाय, सामाजिक न्याय व अधिकारिता तथा ग्रामीण विकास और सिंचाई विभाग से जुड़ी समस्याएं शामिल रही। सीटीएम सपना यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान मिले। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर को औपचारिकता न समझें, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का मंच बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.