सीवान, जनवरी 6 -- सीवान। जिले में राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान एक नई समस्या सामने आ रही है। राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के साथ बच्चों के नाम भी सदस्य के रूप में दर्ज हैं। नियम के अनुसार, बच्चों का आधार हर पांच वर्ष में अपडेट कराना अनिवार्य है। जिन बच्चों का आधार अपडेट नहीं है, उनका ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है। इसकारण लाभुकों को पहले बच्चों का आधार अपडेट कराना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में आधार अपडेट कराने के लिए भी अभिभावकों को बच्चों के साथ आधार केंद्रों पर लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे आधार केंद्रों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है। एक ही समय में राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि और मनरेगा जैसी योजनाओं की ई-केवाईसी की समय सीमा तय होने से लोग मानसिक तनाव में हैं। कई परिवारों को डर है कि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने प...