राशन कार्डधारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का निर्देश
आजमगढ़, जुलाई 4 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि दो दिनों में समूह सखियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से 2-2 समूह सखी पदस्थ की जाएंगी। जिन ग्राम पंचायतों में अभी दो समूह सखी तैनात नहीं हैं, वहां आगामी दो कार्य दिवसों के भीतर चयन प्रक्रिया को हर हाल में पूरा कर लिया जाए। चयनित सभी समूह सखियों का अनिवार्य प्रशिक्षण आरआईआरडी दोहरीघाट में कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक समूह सखी को 10-10 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन करना होगा। जिससे जनपद में कुल 30 हजार समूहों के गठन का लक्ष्य समय से हासिल किया जा सके। पूर्ति अधिकारी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.