गया, सितम्बर 1 -- राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी लाभुकों से जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। इसके लिए राशन कार्डधारकों को आधार कार्ड लेकर नजदीकी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर जाना होगा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ई-केवाईसी से राशन व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगेगी। इससे पात्र लाभुकों की पहचान सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। राशन दुकानदारों से लाभुकों को सहयोग करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: ईकेवाईसी के कराएं खाताधारक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...