राशन उधार लेकर चलाना पड़ रहा घर, वेतन न मिलने से कर्ज और बिलों का बोझ बढ़ा
हरिद्वार, जून 22 -- हरिद्वार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को समय पर मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। एससी श्रेणी की सैकड़ों कार्यकर्ताओं को फरवरी माह से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे परिवार चलाने, बच्चों की फीस जमा करने और इलाज कराने में दिक्कतें आ रही हैं। जिले की 3179 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान हैं। एससी श्रेणी की करीब 332 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फरवरी माह से मानदेय नहीं मिला है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मासिक वेतन जारी नहीं हो रहा है। पूर्व में वेतन नहीं मिलने और अन्य मांगों को लेकर राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर बैठ चुकी हैं। साथ ही हड़ताल की चेतावनी भी जारी कर चुकी हैं। बावजूद इसके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लंबे समय से रुका हुआ मानदेय नहीं मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.