मुंगेर, मार्च 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के एसएफसी गोदाम से पीडीएस दुकानदारों को दिए जा रहे खाद्यान्न के वजन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अग्रहण पंचायत के तीन डीलरों ने एजीएम के विरुद्ध जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है। इस संबंध में डीलरों की ओर से जिला पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया गया है। साथ ही विभाग की मंत्री और पीएमओ कार्यालय को भी इसकी शिकायत की गई है। डीलर गोपाल प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह और मोनी देवी ने आवेदन में बताया कि एसएफसी गोदाम से आवंटित खाद्यान्न का वास्तविक वजन और अभिलेख में दर्ज वजन में अंतर पाया जा रहा है। डीलरों का कहना है कि गोदाम से मिलने वाले एक बोरे गेहूं या चावल का वास्तविक वजन मशीन पर तोलने पर लगभग 47 से 48 किलोग्राम ही निकलता है।जबकि अभिलेख में एक बोरे का वजन 51.5 किलोग्राम दर्ज किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.