राशनकार्ड में यूनिट बढ़वाने को लेकर उपभोक्ता परेशान
बाराबंकी, मई 12 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में राशनकार्ड में यूनिट बढ़वाना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नए सदस्य जुड़ने पर राशनकार्ड में यूनिट बढ़वाना जरूरी होता है, ताकि सभी को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सके। लेकिन ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और विभागीय प्रक्रिया के नाम पर लोगों को कई दिनों तक भटकना पड़ता है। क्षेत्र के राकेश ने बताया कि तहसील नवाबगंज कार्यालय पहुंचने दस्तावेज अधूरे बताकर वापस कर दिया जाता है। कई बार आवेदन जमा होने के बाद भी महीनों तक यूनिट नहीं बढ़ाई जाती। क्षेत्र के रमेश ने बताया कि कुछ लोग एक यूनिट बढाने के लिए पांच से 800 रुपये की मांग करते हैं। पैसे देने पर राशनकार्ड पर यूनिट आसानी से बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से राशनकार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.