धनबाद, जून 13 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। राशन कार्ड बनाने के नियम में बदलाव किया गया है। अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी पीडीएस दुकानदार के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आवेदन मार्केटिंग अधिकारी के लॉगिन में जाएगा। पहले राशन कार्ड के लिए आवेदन करते ही मामला सीधे मार्केटिंग अधिकारी के लॉगिन में चला जाता था। यह नियम एक जून से बदलाव किया गया है। लंबित आवेदनों में आएगी कमी यह भी पढ़ें- शहर के 2.40 लाख लाभुकों का ई-केवाईसी कराने को नोटिस जारीनियम में बदलाव का उद्देश्य खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि इस नियम से ई केवाईसी अपडेट होगा। अभी 50 हजार से अधिक ई-केवाईसी लंबित है। इसको लेकर हर दिन अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग अपना अपना ई-केवाईसी अपडेट करा लें अन्यथा नहीं कराने पर राशन कार्ड से नाम काट दिय...