राशनकार्ड बनवाने के लिए भटक रहे जरूरतमंद
गंगापार, मई 15 -- खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को मिलने वाली सरकारी सुविधा इन दिनों भारतगंज नगर पंचायत में दम तोड़ती नजर आ रही है। राशनकार्ड बनवाने, नाम जुड़वाने और कटवाने जैसे जरूरी कार्यों के लिए लोगों को महीनों से मेजा तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों में भारी नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व नए खाद्य आपूर्ति निरीक्षक की तैनाती के बाद से स्थिति बदतर हो गई है। भारतगंज, सिरसा समेत कई नगर पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विकास सोनकर के कार्यालय में न आने के कारण आमजन परेशान हैं। कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को हर बार यही जवाब मिलता है कि साहब डीएसओ ऑफिस हैं या आज नहीं आए हैं।नगर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.