राशनकार्ड निरस्त मामले को लेकर जनप्रतिनिधिगण करेंगे आंदोलन
छपरा, जून 3 -- तरैया , एक संवाददाता ।तरैया विधानसभा के अंतर्गत सैकड़ों राशनकार्डो को बिना नोटिस दिए निरस्त करने को लेकर सरकार के खिलाफ तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू के नेतृत्व में आन्दोलन किया जायेगा। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि राशन कार्ड बिना कारण बताए ही निरस्त कर दिया गया है। इस स्थिति में संबंधित लाभुकों को जून माह से राशन कार्ड बंद कर दिया गया है । गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड, एवं विभिन्न प्रकार के कार्य में अब काफी कठिनाई होगी। इधर इस संबंध मे वरीय पदाधिकारियों का कहना है कि जिनके पास चार पहिया वाहन, जीएसटी पंजीकरण, पैन कार्ड से संबंधित भुगतान, चार रूम का पक्का मकान, 2.5 एकड़ जमीन है, उनका राशन बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.